← Back to Blog
Current Affairs

April Current Affairs 2026

April Current Affairs 2026
HJ

Author

Heeru Jangid

Published

27 May 2026

Updated

6 September 2026

April Current Affairs 2026 प्रदेश मे आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए नवीनतम समसामयिकी इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा प्रोवाइन्ड की जा रही है। अतः आप प्रतिदिन Current Affairs का अभ्यास कर सकते। विश्व , भारत व राजस्थान मे होने वाली सभी घटनाओ का विश्लेषण किया जा रहा है। Daily Current Affairs का अध्ययन करने पर परीक्षा मे औरों से लीड ले सकते है। हाल ही मे आयोजित हो रही प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान मे रखकर onliner प्रश्नों को एकत्रित कर रहे है।

Raj Current Affairs April 2026 वर्तमान समय में सभी Competitive Exam में General Awareness के सेक्शन में Latest Current Affairs and Static GK पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और आपको पता है कि Cut off से अधिक नंबर लाने के लिए Current Affairs बहुत जरुरी है। इसलिए आपको अच्छे नंबर लाने के लिए Daily Current Affairs पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि करेंट अफेयर्स कम समय में ज्यादा नंबर दिलाने में बहुत हेल्प करते हैं।

April Current Affairs 2026

Post NameDaily Raj Current Affairs April 2026
DateApril 2026
CategoryCurrent Affairs
LanguageHindi
Join GroupClick Here

April Current Affairs 2026 One Liner

❖ प्रदेश का पहला उड़ान यात्री कैफे कहाँ शुरू किया गया है – जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

❖ 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैम्पीयनशिप टेबल टेनिस में तीन पदक जीतने वाली राजस्थान की खिलाड़ी है – राखी अटल

❖ शिक्षा सेतु योजना को किस योजना में मर्ज किया गया है – कालीबाई भील महिला संबल योजना

❖ मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की अवधि – 2028-29 तक

❖ मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना किस विभाग की पहल है – महिला एवं बाल विकास विभाग

❖ 24वीं पैरा नेशनल चैम्पीयनशिप में प्रियंका बिश्नोई ने किस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता – डिस्कस थ्रो

❖ 15वें वित्त आयोग के तहत राजस्थान को कुल कितनी राशि जारी की गई – 4300 करोड़

❖ पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत कुल कितने EV चार्जिंग स्टेशन किए जाएंगे – 591

❖ 5-ऑन-5 फ्लैग फुटबॉल नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते – 3 स्वर्ण + 1 रजत

❖ राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलगुरु – प्रो. रमन कुमार दवे

❖ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारित अध्यादेश लागू करने वाला राजस्थान का पहला विश्वविद्यालय कौन सा है – महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय

❖ ODOP नीति 2024 – नए सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को 25% (अधिकतम 25 लाख) मार्जिन मनी सब्सिडी

❖ 27-29 मार्च 2026 को इंडिया बिल्ड एक्सपो 2026 का आयोजन कहाँ किया गया – उदयपुर

❖ मंजिल प्रोग्राम – स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार उन्मुख कार्यक्रम

❖ कृषि बजट 2026-27 कुल राशि – 69,422.99 करोड़

❖ ग्रीन बजट 2026-27 का कुल प्रावधान – 33,475.53

❖ SASCI योजना – स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट

❖ आयुष पांडुलिपि के डिजिटलीकरण हेतु MOU किन संस्थानों के बीच हुआ – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय व बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय

❖ एकल पुत्री/ द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना लागू है – 2012 से

❖ मालवीय राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर ने किस संगठन के साथ चेन्नई में MOU किया है – इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रीजरेटिंग एंड एयर कन्डीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE)

❖ राजस्थान के किस डिजाइनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुड डिजाइन अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया – रेखा मीणा

❖ पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए Pink Guide App किसने लॉन्च किया है – जयपुर पुलिस

❖ बिस्मिल्लाह खाँ अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया – अमीन और तनवीर साबरी

❖ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वर्ष 2024-25 में भारत में खाद्यान उत्पादन में राजस्थान का स्थान – चौथा स्थान

❖ द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान की शुरुआत किस वर्ष में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से की गई – 2016

❖ आस्था स्कीम – उन परिवारों को आस्था कार्ड देना जिसमें दो या अधिक व्यक्ति 50% से अधिक अशक्तता वाले विशेष योग्यजन हो

❖ राजस्थान में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाता है – 5 लाख

❖ राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2023) के अनुसार किस जिला युग्म में सबसे कम कुल वनावरण (वर्ग किलोमीटर में) था – चुरू तथा हनुमानगढ़

❖ आईआईटी रुकड़ी के शोधकर्ताओ ने राजस्थान के किन शहरों को भू-जल संकट में बेहद जोखिमपूर्ण श्रेणी में रखा गया है – जयपुर, जोधपुर

❖ संबल ग्राम विकास योजना मुख्यतः किस वर्ग के लिए शुरू की गई – अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव

❖ ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) – 2026 का आयोजन कब किया जाएगा – 23 से 25 मई 2026

❖ चीनी ताइपे में आयोजित पैरा एशिया कप तीरंदाजी में श्यामसुंदर स्वामी के पदक – 1 गोल्ड – टीम स्पर्धा (तोमन कुमार के साथ) 1 ब्रॉन्ज मेडल – व्यक्तिगत स्पर्धा

❖ दानिश सिद्दीकी जर्नीलिज़्म अवॉर्ड 2026 से किसे सम्मानित किया गया – अवदेश आकोदिया

❖ तारबंदी योजना (राजस्थान) – न्यूनतम भूमि: 0.5 हेक्टेयर (पहले 1.5 हेक्टेयर थी)

❖ जनजाति आस्था स्थल सोनार माता मंदिर कहाँ स्थित है – सलूम्बर में

❖ किस खिलाड़ी को राजस्थान शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया – अवनी लेखरा

❖ मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का खिताब किसने जीता – अशिका गुप्ता

❖ व्यावसायिक अर्थशास्त्र पुस्तक की लेखिका कौन है, जिसका विमोचन उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया – डॉ. सीमा दाधीच

❖ पांचवी समर मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैम्पीयनशिप में चैम्पीयन ऑफ चैंपियंस का खिताब किसने जीता – अरशान खान

❖ थार सांस्कृतिक सर्किट के लिए समिति का गठन किया गया – 7 सदस्यीय

❖ जैसलमेर के बाघेवाला फिल्ड किसके लिए जाना जाता है – तेल उत्पादन

❖ 7 अप्रैल 2026 को पहला क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (पश्चिम क्षेत्र जोनल कॉन्फ्रेंस) कहाँ आयोजित हुआ – जयपुर

❖ पहले खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में राजस्थान – 5 पदक (3 रजत व 2 कांस्य)

❖ इंदौर में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (SPL) 2026 की विजेता टीम कौन बनी – राजस्थान महाराणा प्रताप राणबांकुरे

❖ जोजड़ी, बांडी और लूणी नदी प्रदूषण मामला किन जिलों से संबंधित है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अदालत के गठन का आदेश दिया है – जोधपुर, पाली, बालोतरा

❖ इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-2 में कचनार चोंधरी ने शॉट पूट में प्रथम स्थान हासिल किया – 15.75 मीटर

❖ टाइम्स वुमन ऑफ द ईयर 2026 सूची में शामिल सफ़ीना हुसैन ने राजस्थान सरकार के साथ मिलकर अपनी नवाचारी मॉडल की शुरुआत किन जिलों से की थी – पाली, जालोर

❖ राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति – 2025 – 1 करोड़ तक के ऋण पर 6% तथा 1-2 करोड़ तक के ऋण पर 4% ब्याज अनुदान मिलेगा

❖ वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा के लिए गठित जनलेखा समिति के सभापति – टीकाराम जुली

❖ प्राकलन समिति क के सभापति – संदीप शर्मा

❖ प्राकलन समिति ख के सभापति – बाबू सिंह राठौड़

❖ राजकीय उपक्रम समिति के सभापति – कालीचरण सराफ़

❖ जयपुर मेट्रो फेज-2 बनेगी – प्रह्यादपुरा से टोडी मोड़

❖ 9 से 23 अप्रैल 2026 तक आठवां पोषण पखवाड़ा शुरू राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां थीम – प्रथम 6 वर्षों में अभियान मस्तिष्क विकास रखी गई

❖ मंगोलिया में एशियाई मुक्केबाजी चैम्पीयनशिप 2026 में 70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता – अरुंधति चौधरी

❖ प्रदेश का पहला फ्री वाई-फ़ाई शहर कौन बना है – केकड़ी

❖ चक्षु पोर्टल उद्देश्य क्या है – साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना

❖ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरुआत – 8 अप्रैल 2015 (11 वर्ष पूर्ण)

❖ लाड़ो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत – 1 अगस्त, 2024

❖ कटक में ऑल इंडिया इंडोर रोइंग चैम्पीयनशिप में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते – 48 पदक (पांच स्वर्ण 17 रजत 26 कांस्य)

❖ भारतीय सेना की दक्षिणी कमान द्वारा ब्रह्मास्त्र एक्सरसाइज का आयोजन कहाँ किया गया – पोकरण फील्ड फायरिंग रैन्ज (जैसलमेर)

❖ राजस्थान के खिलाड़ी मुकुल चौधरी का संबंध किस खेल से है – क्रिकेट

❖ पोषण पखवाड़ा 2026 का आयोजन कब किया – 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026

❖ मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में अधिकतम ऋण – 1 करोड़ रुपये तक

❖ जयपुर के मुक्केबाज हर्ष चौधरी ने एशियन मुक्केबाजी चैम्पीयनशिप में कौन-सा पदक जीता – कांस्य पदक

❖ मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वर्ष में कितने यात्रियों का चयन किया जाएगा – 56,000

❖ माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 और राजस्थान यूथ डायलॉग का फिनाले कहाँ आयोजित किया गया – जयपुर

❖ नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से किसे सम्मानित किया गया – दिनेश सिंह

❖ सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी किस स्तर पर स्थापित की जाएगी – प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर

❖ महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श विद्यालय कहाँ स्थापित किए जाएंगे – सभी जिलों में

❖ प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए किनके बीच समझौता (MOU) हुआ – फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, स्किल डेवलपमेंट काउंसिल और राजस्थान सरकार

❖ अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के युवाओ के लिए अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा – मूंडला, जयपुर

❖ Time Magazine द्वारा Worlds Greatest Places 2026 सूची में राजस्थान का कौन सा स्थल शामिल हुआ – म्हारो खेत, जोधपुर

❖ जम्मू में आयोजित यूथ गेम्स एजुकेशन नेशनल चैम्पीयनशिप में स्वर्ण पदक किसने जीता – कृष्णा

❖ वित्तीय सेवाएं विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन संसाधनों द्वारा राजभाषा सेमीनार का आयोजन कहाँ किया गया – उदयपुर

Practice

CET Test Series

Study Material

CET Notes

CET Notes Coming Soon
💬

Need CET Exam Updates?

Stay connected with Raj Current Affairs for important examination information and updates.

Join on WhatsApp →